Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

पूर्व सांसद ए.के. राय की जयंती मनाई गई, श्रद्धांजलि देकर उनके संघर्षों को किया याद

The birth anniversary of former MP A.K. Roy was observed; tributes were paid, and his struggles were remembered.

धनबाद (झारखंड) : डिगवाडीह स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष मदन राम के आवासीय कार्यालय में मजदूरों के मसीहा एवं जन नेता कॉ. ए.के राय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कॉ. ए.के राय दिग्गज वामपंथी नेता, पूर्व सांसद, राजनीति के संत और झामुमो के संस्थापकों में से एक थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान एवं संचालन महानगर उपाध्यक्ष बंटी सिंह ने किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कॉ. ए.के. राय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान ने कहा कि ए.के. राय ने धनबाद की धरती पर मजदूरों, शोषितों एवं वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने सांसद एवं विधायक के रूप में जनहित के मुद्दों को सदैव प्राथमिकता दी तथा अपना संपूर्ण जीवन मजदूरों और आम जनता के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष, सादगी और जनसेवा का जीवन आज भी समाज एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, महानगर उपाध्यक्ष बंटी सिंह, महानगर कोषाध्यक्ष टिंकू सरकार, महानगर उपाध्यक्ष मदन राम, पिंटू गुप्ता, इबरार अंसारी, शेख तेजस चंद्रवंशी सहित अनेक झामुमो कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.