Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

भाजपा पूर्वांचल मंडल की विशेष बैठक, संगठन मजबूती पर मंथन

Special meeting of BJP Purvanchal Mandal, brainstorming on strengthening the organization

नाला में भाजपा पूर्वांचल मंडल की विशेष बैठक, संगठन मजबूती पर मंथन

जामताड़ा (Jharkhand) : शुक्रवार को नाला प्रखंड अंतर्गत केबोलजुरिया स्थित मां मालंचा मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी पूर्वांचल नाला मंडल कमिटी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू ने की, जबकि जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी अंविता हांसदा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना था। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और जनसमस्याओं को लेकर पार्टी की भूमिका पर विस्तृत चर्चा-विमर्श किया गया। मंडल प्रभारी अंविता हांसदा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर मंडल मंत्री विश्वनाथ मंडल, मंडल उपाध्यक्ष दीपक कर्मकार, मंडल कार्यालय मंत्री कंचन राना, मंडल प्रतिनिधि कृष्णा मंडल, आस्तिक घोष, अनिमेश घोष, दुलाल मरांडी, बापी सिंह, सुकुमार टुडू सहित शक्तिकेंद्र संयोजक दिवाकर खां, रोवीलाल गोराई, मंगल मरांडी, गौत्तम घोष, रास मंडल, गौतम मंडल, मानव मंडल, हेलाराम मंडल, अजित मरांडी, शिवधान हेम्ब्रम एवं राजेश मंडल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडल के सभी पंचायतों में प्रवास कार्यक्रम चलाकर संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा बूथ समितियों को और सक्रिय बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.