Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, दोपहिया-चारपहिया वाहनों की हुई जांच

Anti crime checking campaign, two wheeler and four wheeler vehicles checked

चालेपाड़ा मोड़ पर चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, दोपहिया-चारपहिया वाहनों की हुई जांच

जामताड़ा (Jharkhand) : नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत चालेपाड़ा मोड़ के समीप शुक्रवार शाम पुलिस ने एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में दोपहिया वाहन की हेलमेट, डिक्की खंगाली गई तथा चारपहिया वाहनों की डिक्की की गहन तलाशी ली गई। नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव के निर्देश पर एएसआई चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में उक्त अभियान चलाया गया। उनके साथ सशस्त्र बल के जवान भी मौके पर मुस्तैद रहे। पुलिस ने संदिग्ध सामान, अवैध हथियार, मादक पदार्थ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी वस्तुओं की रोकथाम के लिए वाहनों की जांच की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें। अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही, वहीं पुलिस की सतर्कता देखकर स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.