Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

भाजपा की मासिक बैठक संपन्न

BJP's monthly meeting concluded

पाबिया में भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

जामताड़ा (Jharkhand) : भारतीय जनता पार्टी पाबिया मंडल की द्वितीय संगठनात्मक मासिक बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष द्वारिका सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंडल प्रभारी सुकुमार सरखेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी शक्ति केंद्रों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मंडल प्रभारी सुकुमार सरखेल ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा सामाजिक संपर्क अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ता अनुशासन, समर्पण एवं सेवा भाव के साथ कार्य को आगे बढ़ाएं। बैठक में आगामी रणनीतियों, स्थानीय मुद्दों एवं जनसंपर्क अभियान पर भी गहन मंथन किया गया। प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करने की अपील की। बैठक के अंत में मंडल प्रभारी ने 5 जून से 20 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता से पौधरोपण करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री अंकुल कुमार यादव, निशिकांत मंडल, मनोज मंडल, नरेश राय, जागेश्वर सिंह, जितेंद्र दान, सुजीत दत्ता, निमाई पंडित, राजू मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.