मेझिया मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण पर मंथन
जामताड़ा (Jharkhand) : भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिले के मेझिया मंडल की द्वितीय संगठनात्मक मासिक बैठक गुरुवार को मंडल अध्यक्ष सुभोजित मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी चंदन राउत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी शक्ति केंद्रों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा हुई। मंडल प्रभारी चंदन राउत ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा सामाजिक संपर्क अभियान की प्रगति की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रदीप राउत ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ता अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ संगठन कार्यों को गति दें। उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसंपर्क अभियान की रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला और आगामी चुनौतियों का एकजुट होकर दृढ़ता से सामना करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में मंडल प्रभारी ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर उदय मंडल, काजल पंडित, रामलाल मरांडी, देबेसर मुर्मू, विकास भंडारी, युगल भंडारी, बलदेव मुर्मू, कन्हाई पंडित, लमरी मरांडी, राजू पंडित, कृष्णा मंडल, बोड़ो भंडारी, विवेक गोराई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।