Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

जामताड़ा उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं

Jamtara Deputy Commissioner listened to the problems of common people in Janata Darbar.

जामताड़ा उपायुक्त ने अपने कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं

जामताड़ा (Jharkhand) : मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं – शिकायतों को सुना गया। आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आये करीब 65 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याओं – शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा। जिसमें बिजली बिल, नए बिजली कनेक्शन, भू -अर्जन मुआवजा, अंबेडकर आवास, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आंगनवाड़ी में सेविका सहायिका चयन का मामला, कल्याण छात्रवृत्ति, सेवानिवृत शिक्षक के द्वारा ग्रेड III अप्रूवल, गलत वंशावली बनाए जाने, तालाब निर्माण में अनियमितता की शिकायत, पैतृक जमीन पर कब्जा, विद्यालय की जर्जर स्थिति, विधवा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत, घर के सामने में मुर्गी फार्म खोलने की शिकायत, खराब सड़क की शिकायत, एनजीओ द्वारा सरकारी भवन पर कब्जा, जन्म प्रमाण पत्र का मामला, सीनियर सिटीजन सब्जुदे मामले, बिना नोटिस दुकान खाली करने, मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने, फसल बीमा का लाभ देने सहित विभिन्न शिकायतों – समस्याओं को उपायुक्त द्वारा बारी – बारी से गंभीरता से सुना गया। साथ ही प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवेदनो को अग्रसारित करते हुए एक सप्ताह के अंदर निष्पादित करने एवं उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया गया। वहीं मौके पर कई शिकायतों को ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। जनता दरबार के दौरान उपायुक्त के समक्ष अत्यधिक बिजली बिल की शिकायत, नए कनेक्शन, एक ही व्यक्ति के नाम से दो जगह बिजली कनेक्शन रहने के अलावा स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतें आई। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को विधुत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को अग्रसारित करते हुए सभी समस्याओं को एक सप्ताह के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार के दौरान ऐसे कई मामले आए जो वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े थे, जिसमें उनके परिजनों के द्वारा प्रताड़ित किए जाने, बंटवारा, संपत्ति हड़पने सहित कई शिकायतें प्राप्त हुई, जिसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा को आवेदन अग्रसारित करते हुए समुचित कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया। जनता दरबार में ऐसे कई मामले आए, जो अवैध कब्जा, भूमि विवाद, थाना द्वारा कार्रवाई करने आदि से संबंधित थे, इसके अलावा अंबेडकर आवास देने, मईया सम्मान योजना, भू – अर्जन के मामले, मुआवजा भुगतान, जर्जर स्कूल बिल्डिंग, फसल बीमा, कल्याण छात्रवृत्ति सहित विभिन्न बिंदुओं पर यथोचित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया गया। इसके अतिरिक्त जनता दरबार में कई शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से अधिकारियों को स्पष्ट रूप से दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आमजनों की समस्याओं के संदर्भ में लापरवाही एवं शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में अधिकारी सुनिश्चित करें कि उन्हें कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, जो भी कार्य नियमनुसार किए जा सकते हैं, उसे बिना अनावश्यक विलंब के पूर्ण करें एवं प्रशासन की संवेदनशीलता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 01 बजे तक आयोजित की जा रही है, उक्त अवधि में आकर आमजन अपनी शिकायत को उपायुक्त के समक्ष रख सकते हैं, प्राप्त शिकायतों – समस्याओं पर यथोचित समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.