Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

मई माह में धनबाद पुलिस ने 1884 चरित्र प्रमाण पत्र जारी किए

Dhanbad Police issued 1884 character certificates in the month of May

मई माह में धनबाद पुलिस ने 1884 चरित्र प्रमाण पत्र जारी किए, 67% आवेदनों का निष्पादन

धनबाद (झारखंड) : मई माह में प्राप्त 2824 चरित्र प्रमाण पत्र आवेदनों में से 1884 का सफल निष्पादन किया गया। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देशन में चरित्र सत्यापन प्रक्रिया को तेज एवं प्रभावी बनाते हुए समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जा रही है।

नौकरी, पासपोर्ट, संविदा नियुक्ति एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए आवश्यक चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने हेतु सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई।

वर्तमान में 940 आवेदन लंबित हैं, जिनकी जांच एवं सत्यापन प्रक्रिया जारी है। संबंधित पदाधिकारियों को शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.