Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

धनबाद जिला के 15 सहायक व कनीय अभियंता का स्थानांतरण।

Dead body of a youth of Kalipathar village was found hanging from a tree in the forest, creating chaos among the family members.

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में पूर्व से कार्यरत सहायक अभियंता, कनीय अभयंता का दूसरे प्रखंड में स्थानांतरण किया है। साथ ही नवनियुक्त सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखा सहायक एवं कंप्यूटर सहायक का पदस्थापन अलग-अलग प्रखंडों में किया है।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि मनरेगा अधिनियम 2005 के तहत संविदा के आधार पर नवनियुक्त सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखा सहायक एवं कंप्यूटर सहायक को विभिन्न प्रखंडों में पद स्थापित करना है। इस क्रम में विभिन्न प्रखंडों में पूर्व से पदस्थापित सहायक एवं कनीय अभियंता को स्थानांतरित करते हुए दूसरे प्रखंड में भेजा है।

उन्होंने टुंडी व कलियासोल के सहायक अभियंता अभिषेक मेहता को बाघमारा, गोविंदपुर व पूर्वी टुंडी के अरूण कुमार सिंह को टुंडी, बाघमारा के निशांत तिवारी को तोपचांची, बाघमारा के नवीन कुमार को गविंदपुर, तोपचांची व एगारकुंड के मुकेश कुमार का बलियापुर स्थानांतरण किया है।

वहीं टुंडी में कार्यरत कनीय अभियंता अशोक पूर्व का तोपचांची, बाघमारा के अमित कुमार का निरसा, गोविंदपुर के प्रकाश कुमार प्रकाश का बाघमारा, गोविंदपुर के महादेव गोराई का पूर्वी टुंडी, गोविंदपुर के पप्पू मंडल का कलियासोल, गोविंदपुर के कुणाल मंडल का एगारकुंड, तोपचांची के पप्पू कुमार रजक का टुंडी, तोपचांची के शिवनंदन कुमार सिन्हा का बलियापुर, कलियासोल के शंकर महतो का गोविंदपुर तथा बलियापुर के मिहिर गोराई का धनबाद प्रखंड में स्थानांतरण किया है।

साथ में उन्होंने नवनियुक्त सहायक अभियंता का एगारकुंड, कलियासोल, पूर्वी टुंडी, धनबाद, अतिरिक्त बाघमारा व निरसा में पदस्थापन किया है। वहीं नवनियुक्त कनीय अभियंता का बाघमारा, बलियापुर, गोविंदपुर, तोपचांची, निरसा व कलियासोल में पदस्थापन किया है। जबकि नवनियुक्त लेखा सहायक का बाघमारा, निरसा, तोपचांची, गोविंदपुर एवं बलियापुर तथा नवनियुक्त कंप्यूटर सहायक का गोविंदपुर, तोपचांची एवं बाघमारा में पदस्थापन किया है।

उन्होंने स्थानांतरित एवं पदस्थापित सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखा सहायक एवं कंप्यूटर सहायक को तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.