Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

पेट्रोल – डीजल की सप्लाई में नहीं है कोई कमी, प्रशासन ने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील।

There is no shortage in the supply of petrol and diesel, the administration appealed not to pay attention to rumours.

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त, सह जिला दडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव तथा अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) एवं हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के वरीय प्रबंधन के साथ बैठक कर पेट्रोल पंपों पर ईंधन सप्लाई की वास्तविक स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उपायुक्त इस बैठक में ऑनलाइन जुड़े थे।

पेट्रोलियम कंपनियों से जब पूछा गया कि बुधवार को अचानक सभी पेट्रोल पंप पर वाहनों की अत्यधिक भीड़ होने का क्या कारण था? तब पेट्रोलियम कंपनियों ने बताया कि पेट्रोल डीजल की सप्लाई में कोई कमी नहीं है। आज सुबह से सभी पंप पर ईंधन की आपूर्ति जारी है। बताया कि बुधवार को अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर अचानक वाहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। घबराहट में लोग अपने वाहनों में अतिरिक्त ईंधन भराने के लिए पहुंचने लगे। इसके कारण सामान्य व्यवस्था प्रभावित हुई।

बताया कि बुधवार को अफवाह के कारण कुछ पेट्रोल पंपों पर 4 दिन की बिक्री के बराबर ईंधन की बिक्री हुई। अमूमन वाहनों में कम ईंधन भराने वालों ने भी अधिक ईंधन भरा लिया। जबकि ईंधन की सप्लाई सुचारू रूप से बनी हुई है। प्रबंधन ने धनबाद को अतिरिक्त ईंधन सप्लाई किया है। पेट्रोलियम कंपनी हर रिटेलर के स्टॉक की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती हैं। तब तक जिला प्रशासन एवं पेट्रोलियम कंपनियां रिटेल आउटलेट पर नजर बनाए रखेंगी। जिला पशासन ने सभी अंचल अधिकारियों एवं संबंधित थाना को अपने-अपने क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिला प्रशासन को पेट्रोल पंप में स्टॉक की सूचना देने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनहित के विरुद्ध रिटेल आउटलेट कोई काम नहीं करेगा। ईंधन का स्टॉक होने के बावजूद पेट्रोल पंप जानबूझकर ईंधन नहीं देगा तो जिला प्रशासन अपने स्तर से पंप संचालक के विरुद्ध करवाई करेगा।

बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, बीपीसीएल के टेरिटरी मैनेजर मनीष कुमार गर्ग, एचपीसीएल के रीजनल मैनेजर अमित मेहता, आईओसीएल के डिविजनल मैनेजर सुयांश कुमार मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.