Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

सुकुमार का संपूर्ण जीवन साहित्य, संस्कृति और समाज के प्रति समर्पित रहा – अखिलेश महतो

बोकारो (झारखंड) : झामुमो नेता अखिलेश महतो ने झारखंड की लोक-साहित्य परंपरा के अग्रणी हस्ताक्षर, खोरठा भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार, लोकप्रिय लोकगायक स्वर्गीय सुरेश कुमार विश्वकर्मा (सुकुमार) के श्रद्धा-भोज कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि सुकुमार ने अपने साहित्य, लोकगीतों और लोक कथाओं के माध्यम से खोरठा भाषा एवं झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का उल्लेखनीय कार्य किया। उनका संपूर्ण जीवन साहित्य, संस्कृति और समाज के प्रति समर्पित रहा। उनके निधन से खोरठा साहित्य जगत ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई लंबे समय तक संभव नहीं होगी। इस अवसर पर झामुमो नेता ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर से प्रार्थना किया कि वे स्वर्गीय सुकुमार को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.