Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

स्कूटी-बाइक की जोरदार टक्कर, युवक की मौत, चार की हालत गंभीर।

Strong collision between scooter and bike, youth died, condition of four is critical.

धनबाद (झारखंड) : झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को आनन-फानन में धनबाद के पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बाइक सवार युवक गौतम भुईंया की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि चार अन्य घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.