Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

नाला में मासिक गुरुगोष्ठी संपन्न : शिक्षा की गुणवत्ता पर मंथन

Monthly Teachers' Meeting Concludes in Nala: Deliberation on Quality of Education

नाला में मासिक गुरुगोष्ठी संपन्न : शिक्षा की गुणवत्ता पर मंथन, बीईईओ मिलन कुमार घोष रहे मुख्य अतिथि

जामताड़ा (Jharkhand) : राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के प्रांगण में शनिवार को जून 2026 माह की मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाला प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारियों ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया, जबकि गोष्ठी की शुरुआत घंटी, स्वच्छता, शारीरिक श्रम एवं दैनिक प्रार्थना सभा की समीक्षा से हुई। इसके बाद बुनियादी साक्षरता-संख्याज्ञान के तहत पठन-पाठन और ‘सुंदर लेखन’ अभियान पर चर्चा हुई। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, दैनिक लघु संदेश, अक्षयपात्र, पोषण वाटिका, मध्याह्न भोजन पंजी, आयरन-फोलिक एसिड गोली वितरण और शिक्षक-छात्रों द्वारा निर्धारित एप्रन पहनने जैसे बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिलन कुमार घोष ने विद्यालय में शिक्षा वाहन पोर्टल, ई-विद्यानी, ई-कल्याण पोर्टल पर शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति, पुस्तक अपलोड, छात्रवृत्ति और विद्यार्थी पहचान संख्या, निपुण भारत, सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को डिजिटल कार्यों को समय पर पूरा करने और पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया।

UNA TRUST

परीक्षा और अन्य प्रमुख बिंदु

गोष्ठी में 15 व 16 जून को आयोजित मासिक जांच परीक्षा, 15 व 18 जून को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, 25 जून को विद्यालय प्रबंधन समिति की मासिक बैठक, तथा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। साथ ही बाल संसद, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, स्कूल पोशाक, सूचना-संचार प्रौद्योगिकी स्मार्ट कक्षा और ‘प्रयास’ कार्यक्रम की समीक्षा की गई। मौके पर बीईओ मिलन कुमार घोष ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता तभी सुधरेगी जब हर शिक्षक जिम्मेदारी से अपना कार्य करेगा। स्वच्छता, नियमितता और तकनीक का सही उपयोग ही सरकारी विद्यालयों को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने सभी विद्यालयों को 12 जून तक कक्षा 9 की विशेष परीक्षा पूरी करने और नामांकन से जुड़ी ऑनलाइन प्रविष्टि समय पर करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। गोष्ठी के अवसर पर प्रभारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नित्यानंद गोरांई, प्रखंड साधन सेवी सुनील मंडल, टेन प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार मंडल,
संकुल साधन सेवी समर लायेक, समीर चन्द्र महतो, विधान चन्द्र साधु,परेश चन्द्र मंडल, लेखापाल ओम प्रसाद गांधी, एमआईएस बिप्लव माजी के अलावा राधा बिनोद मंडल, संजय कुमार झा, नवनी कुमार, बासुदेव यादव, राजेन्द्र शर्मा, सुधीर कुमार, ध्रुव कुमार तिवारी, विमल कुमार सिंह, शान्तीमय राणा, खगेन्द्रनाथ घोष, निजामुद्दीन अंसारी, मुकेश कुमार, सत्येन्द्र सिन्हा, चन्द्रशेखर तिवारी, उत्तम कुमार पाल, दिलीप कुमार रविदास, अर्जून गोरांई, पुर्णिमा घोष, अजय शंकर दास, पार्वती मुर्मू, सरस्वती दास, शिशुमय वाद्यकर, जयंतीमाला पांवरिया, प्रनोती मंडल, प्रभाकर महतो, विजय गण, विवेक आनंद, देवनाराौयण उरांव, मानिक चन्द्र गोरांई, उत्तम कुमार लायेक, नेत्रनंदनी सिंह, भीमसेन मंडल, उज्जवल पाल, राजू बाउरी, उज्जवल कुमार दास, राजीव कुमार पाल, अमिता बेनर्जी, सहित शिक्षक, शिक्षिका, बीआरसी कर्मी एवं प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.