असंगठित मजदूर मोर्चा खटकर खाने वाले मज़दूरों की लड़ाई लड़ेगी – चंद्रदेव महतो
धनबाद : सर्किट हाउस धनबाद में असंगठित मजदूर मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक चंद्रदेव महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन केंद्रीय महामंत्री निताई महतो ने किया।
बैठक की मुख्य बातें और आगामी आंदोलन 16 जून को चेतावनी रैली
गिरिडीह बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री के मजदूरों के हक के लिए 16 जून को गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक ऐतिहासिक चेतावनी रैली का आयोजन किया जाएगा। सिंदरी विधायक ने धनबाद और बोकारो के कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है।
कोयलांचल में बड़े आंदोलन का शंखनाद
धनबाद कोयलांचल की आउटसोर्सिंग कंपनियों में मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है। रैयतों की जमीन पर जबरन कोयला उठाव हो रहा है और विस्थापितों को मुआवजा नहीं मिल रहा है। इसके खिलाफ मोर्चा जल्द ही बड़ा आंदोलन शुरू करेगा।
आगामी जिला सम्मेलन
12 जुलाई को बोकारो में
19 जुलाई को धनबाद में
28 जुलाई को गिरिडीह में
संगठन का विस्तार
केंद्रीय महामंत्री निताई महतो ने कहा कि झारखंड और बिहार के अलावा अन्य राज्यों में भी संगठन का विस्तार कर मजदूरों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से दीप नारायण भट्टाचार्य, बिंदा पासवान, सुरेश प्रसाद, पवन महतो, कन्हाई पांडे, श्रीकांत सिंह, अजीत राय सहित भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।