Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

कल दोपहर से सुचारू रूप से काम करेगा झारभूमि पोर्टल।

Jharbhoomi portal will function smoothly from tomorrow afternoon.

राँची : झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग द्वारा जार पत्र के मुताबिक झारभूमि पोर्टल आज भी तकनीकी कार्यो के कारण बंद रहेगा।विभाग के मुताबिक जिला स्तर पर सभी राजस्व कार्यालयों में उपयोग किए जा रहे डेस्कटॉप और लैपटॉप के MAC ID और IP Address को झारनेट फायरवॉल के साथ मैप करने का कार्य किया जा रहा है। सुरक्षा और तकनीकी सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से यह प्रक्रिया अनिवार्य है।इसलिए 9 मई से दोपहर 12:00 बजे के बाद पोर्टल दुबारा सुचारू रूप से कार्य करने लगेगा।

पोर्टल के बंद रहने के कारण राजस्व विभाग से जुड़ी सभी सिटिजन-सेंट्रिक सेवाएं पूरी तरह बाधित रहेंगी और इस वजह से स्वतः नामांतरण (म्यूटेशन) की प्रक्रिया रुक जाएगी।जमीन का रसीद काटने या लगान जमा करने में परेशानी होगी। जमीन के कागजात या खतियान देखने और डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.