Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

 जामताड़ा उपायुक्त के निर्देश पर विभिन्न पंचायतों का किया गया निरीक्षण।

Inspection of various Panchayats was done on the instructions of Jamtara Deputy Commissioner.

जामताड़ा उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंडवार नामित वरीय अधिकारियों के द्वारा विभिन्न पंचायतों का किया गया निरीक्षण।

जामताड़ा (Jharkhand) : जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सशक्त पर्यवेक्षण एवं नियमित अनुश्रवण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंडवार नामित वरीय पदाधिकारी के द्वारा जांच अभियान चलाकर पंचायतों में होने वाले कार्यों की प्रगति, अद्यतन स्थिति, आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति, विद्यालयों, पीडीएस दुकानों, मनरेगा योजनाओं, कल्याण छात्रावास, ट्रेनिंग सेंटर्स, आवासीय विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य स्थलों सहित विभिन्न क्रियान्वित कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं अधिकारियों संग बैठक कर विभिन्न बिंदुओं कर विमर्श किया गया।

इन पंचायतों का हुआ निरीक्षण

प्रखंडवार नामित वरीय पदाधिकारियों द्वारा पंचायताओं में योजनाओं का निरीक्षण किया गया। जिसमें करमाटांड (विद्यासागर) के तरकोजोरी पंचायत में जामताड़ा प्रखंड के दक्षिणबहाल में अंचल अधिकारी, जामताड़ा, पंजनियां में जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार, नारायणपुर के झिलुवा में निदेशक डीआरडीए विजय कुमार एवं पोस्ता पंचायत में जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी, नाला प्रखंड के जामदेही में परियोजना निदेशक आईटीडीए, फतेहपुर प्रखंड के धसनियां पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, कुंडहित प्रखंड के बाबूपुर पंचायत में जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि के द्वारा विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.