Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

स्कूल के वाहनों पर किया 1.10 लाख का जुर्माना।

Fine of ₹1.10 lakh imposed on school vehicles.

संत जेवियर्स व डिनोबिली स्कूल के वाहनों पर किया 1.10 लाख का जुर्माना।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार तथा शुभम कुमार ने धनबाद के संत जेवियर्स स्कूल तथा डिगवाडीह स्थित डिनोबिली स्कूल में स्कूली वाहनों की जांच की।

जांच में संत जेवियर्स स्कूल के 3 वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। उनपर मोटरवाहन अधिनियम के तहत 36450 रुपए का जुर्माना किया गया। जबकि डिनोबिली स्कूल डिगवाडीह के 15 वाहनों पर 74650 रुपए का जुर्माना किया गया।

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड सेफ़्टी इंजीनियर अमरेश कुमार, मुकुल कुमार तथा स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.