Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

बीबीएमकेयू के प्रशिक्षुओं से उपायुक्त ने साझा किए अपने अनुभव।

Deputy Commissioner shared his experiences with the trainees of BBMKU.

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जिला जनसंपर्क कार्यालय में प्रशिक्षण ले रहे बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) के मास कम्युनिकेशन के 13 विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया।

उपायुक्त ने जनसंपर्क कार्यालय के कार्यों की व्याख्या की और जनता व प्रशासन के बीच होने वाले संवाद तथा समन्वय की भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि धनबाद जैसे जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं। हम सभी प्रयासरत हैं कि जिला के हर व्यक्ति को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। प्रशासन और आमजनों के बीच दूरियां कम हो और विकास कार्य अच्छे से बढ़ सके। उपायुक्त ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को विभागीय डायरी देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

मौके पर बीबीएमकेयू के सौरभ कुमार, प्रीति तिवारी, रिशु राय, आरोही कुमारी, प्रतीक कुमार, प्रदीप लायक, सौरभ शर्मा, अमित सिंह, राज कुमार तांती, दिलीप कुमार, ज्योति कुमारी, गुड्डू कुमार, शब्बा प्रवीण मौजूद रहें।

Universal News Agency

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.