Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

उपायुक्त ने सदर, एसएनएमएमसीएच समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु की बैठक।

Deputy Commissioner held a meeting to strengthen the electricity system in all the health centers including Sadar, SNMMCH.

सदर, एसएनएमएमसीएच समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विद्युत ऑडिट, फायर ऑडिट, वाटर ऑडिट कराने के दिए निर्देश।

किसी भी परिस्थिति में चिकित्सा सेवाओं में बाधा न आए, इसे लेकर SNMMCH तथा सदर अस्पताल के कैंपस में बिजली की स्थिति सुधारने के लिए डेडिकेटेड फीडर लगाए जाएंगे।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में एसएनएमएमसीएच मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत व्यवस्था हेतु समाहरणालय स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से एसएनएमएमसीएच मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली आपूर्ति, पानी की व्यवस्था और सुरक्षा ऑडिट पर चर्चा की गई। उपायुक्त द्वारा सभी अस्पतालों में बिजली ऑडिट, फायर ऑडिट, गार्बेज ऑडिट तथा वाटर ऑडिट कराने का निर्देश दिया गया, ताकि सुरक्षा मानकों का पालन हो सके। साथ ही सोलर ऊर्जा की व्यवस्था और उसकी वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने SNMMCH तथा सदर अस्पताल के कैंपस में बिजली की स्थिति सुधारने के लिए ‘डेडिकेटेड फीडर’ लगाने हेतु धनबाद अंचल अधिकारी को भूमि चिह्नित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

साथ हीं SNMMCH तथा सदर अस्पताल में लगे जरनेटर DG जेनसेट की व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में का एएमसी सुनिश्चित किया जाए, ताकि जेनसेट की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे और आपात स्थिति में तुरंत बिजली बहाल की जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि अस्पतालों में गंभीर मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए उन्होंने ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी, आईसीयू, पीसीयू एवं एसएनसीयू जैसे संवेदनशील विभागों में बिजली व्यवस्था निर्बाध रहे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें। ताकि किसी भी परिस्थिति में चिकित्सा सेवाओं में बाधा न आए और किसी प्रकार की जनहानि की आशंका समाप्त हो सके।

मौके पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सदर उपाधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार, एसएनएमएमसीएच से डॉक्टर सीएस सुमन, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सभी एमओआईसी समेत अन्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.