Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

अवैध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों एवं गैरकानूनी कारोबार के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Demand for action against those guilty of illegal activities, anti-social elements and illegal business

जनता की सुरक्षा, शांति और सम्मान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं – निरुपमा देवी

धनबाद (झारखंड) : धनबाद नगर निगम वार्ड नंबर 05 पार्षद निरुपमा देवी ने बाघमारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल से मुलाकात कर वार्ड संख्या 5 में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा अवैध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों एवं गैरकानूनी कारोबार के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हैं। वार्ड पार्षद ने बताया कि क्षेत्रवासियों से लगातार शिकायतें मिल रही थी एवं बढ़ती अवैध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों एवं गैरकानूनी कारोबार को देखते हुए बाघमारा एसडीपीओ से शिकायत की गई हैं।

बाघमारा एसडीपीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द भौतिक सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं। जिस पर वार्ड पार्षद ने कहा कि विश्वास है कि प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। वार्ड पार्षद ने आगे कहा कि जनता के विश्वास, सुरक्षा और सम्मान के लिए मेरा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। जनता की सुरक्षा, शांति और सम्मान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

इस दौरान समाजसेवी सोनी पासवान, रोहित पंडित, राजन सिंह, राजेश सिंह, मनोज प्रजापति एवं चंदन कुमार पासवान सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.