Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

पहाड़ी से पत्थर आने के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त.

Car crashes due to stones coming from the hill.

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) : आर्टिका वाहन संख्या UK17TA1470 पर सवार दो यात्री और एक चालक चारधाम की यात्रा करने के पश्चात बद्रीनाथ दर्शन कर धारी देवी मंदिर जा रहे थे। इसी क्रम में शुक्रवार को समय करीब साढ़े चार बजे के लगभग सम्राट होटल से पहले इस कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर आने के कारण कार दुर्घटना का शिकार हो गयी थी। इस सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंची तथा इस वाहन सवार लोगों को बाहर निकलवाकर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया।

वाहन सवार व्यक्तियों का विवरण –
1. वाहन चालक बबलू, निवासी दादूपुर गोविंदपुर बहादराबाद, जिला हरिद्वार।
2. रामनाथ कुशवाहा, पुत्र जगदेव कुशवाहा, निवासी ग्राम व पोस्ट रोहरा, जिला – रीवा मध्य प्रदेश।
3. रजना कुशवाहा, पत्नी रामनाथ कुशवाहा, निवासी ग्राम व पोस्ट रोहरा, जिला – रीवा मध्य प्रदेश।

इस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहन को उक्त स्थल से साइड करवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.