Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर धनबाद पुलिस का जागरूकता अभियान

Awareness campaign of Dhanbad Police on World No Tobacco Day

तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, लोगों को जागरूक करने का भी लिया प्रण

सभी थाना, ओपी, पुलिस केंद्र एवं कार्यालयों में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

धनबाद (झारखंड) : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर धनबाद पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना, ओपी, पुलिस केंद्र तथा विभिन्न पुलिस कार्यालयों में जन जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों, जवानों एवं कर्मियों ने तम्बाकू और तम्बाकू से बने किसी भी प्रकार के उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान तम्बाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों, सामाजिक नुकसान और आर्थिक प्रभावों पर भी चर्चा की गई। पुलिसकर्मियों को बताया गया कि तम्बाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने स्वयं तम्बाकू से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आम नागरिकों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

धनबाद पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाना था। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है और जागरूकता ही इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम है।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित इस सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से धनबाद पुलिस ने स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए लोगों से भी तम्बाकू से दूरी बनाकर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.