Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई के रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष बने अमन शहज़ाद।

Aman Shahzad became Ranchi Rural District President of Congress student organization NSUI.

रांची (झारखंड) : कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई ने चान्हो प्रखंड के पंडरी निवासी युवा छात्र नेता अमन शहज़ाद को रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति झारखंड एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की स्वीकृति के उपरांत की गई है।

अमन शहज़ाद लंबे समय से मांडर और चान्हो क्षेत्र में छात्र हितों एवं युवाओं की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए पहले उन्हें मांडर कॉलेज का मीडिया प्रभारी तथा बाद में मांडर कॉलेज अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने खुशी जताई है। वहीं अमन शहज़ाद ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए छात्र हित और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.