Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

ADM (Law and Order) heard the grievances of the general public.

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार समाहरणालय के सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने आमजनों की समस्या सुनी।

जनता दरबार में कतरास, राजगंज, बलियापुर, कुसुंडा, गोविंदपुर, कलियासोल, झरिया, सिंदरी, तोपचांची, महुदा, धैया, टुंडी, बाघमारा, बरवाअड्डा समेत जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के साथ पहुंचे।

जनता दरबार में फर्जी तरीके से दाखिल-खारिज करने, जबरन चहारदीवारी निर्माण, पति द्वारा भरण-पोषण नहीं दिए जाने, खाता एवं प्लॉट से संबंधित त्रुटियों के संशोधन, विस्थापन, जबरन भूमि पर कब्जा, विद्यालय द्वारा अधिक शुल्क लेने, नियोजन, पेंशन, अवैध अतिक्रमण, म्यूटेशन सहित विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

UNA TRUST

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.