Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर 150 से अधिक कार्मियों के विरुद्ध कार्रवाई

Action taken against more than 150 personnel for negligence in census work

जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर नगर निगम गंभीर, 150 से अधिक कार्मियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ

धनबाद (झारखंड) : जनगणना 2027 के प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग एवं आवास गणना) के कार्य को गति प्रदान करने हेतु नगर निगम द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न विभागों से नियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण, दायित्व निर्धारण तथा अन्य तैयारियों की सतत समीक्षा की जा रही है। इस क्रम में पाया गया कि कतिपय नियुक्त कार्मियों द्वारा जनगणना संबंधी कार्यों में योगदान नहीं किया गया है।

इस पर गंभीर संज्ञान लेते हुए नगर निगम द्वारा विभिन्न विभागों के 150 से अधिक कार्मियों के विरुद्ध उनके संबंधित नियंत्री पदाधिकारियों के माध्यम से स्पष्टीकरण की कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए सहायक नगर आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि जनगणना कार्य में अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं करने वाले 150 से अधिक कार्मियों से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपेक्षित योगदान नहीं देने एवं निर्धारित दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं करने के संबंध में उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की यह प्रथम कार्रवाई है। जनगणना कार्य की प्रगति एवं कार्मियों के योगदान की सतत समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के आधार पर भविष्य में अन्य कार्मियों के विरुद्ध भी आवश्यकतानुसार स्पष्टीकरण एवं विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

साथ ही, जनगणना कार्य से संबंधित सभी नियुक्त कार्मियों के कार्य निष्पादन, सहभागिता एवं उत्तरदायित्व निर्वहन का मूल्यांकन भी किया जाएगा। जनगणना कार्य में लापरवाही, उदासीनता अथवा निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.