धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर विद्यालय से बाहर रह गए दिव्यांग बच्चों का नजदीकी विद्यालयों में नामांकन के लिए 15 जून से 24 जून तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा।
15 जून से 24 जून तक चलने वाले विशेष नामांकन अभियान में दिव्यांग बच्चों का पोषक क्षेत्र के वद्यालयों में नामांकन कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा।