Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

जामताड़ा में बकरीद का त्योहार पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ में मनाया गया।

The festival of Bakrid was celebrated with full enthusiasm and brotherhood in Jamtara.

जामताड़ा ( Jharkhand) : गुरुवार को जामताड़ा जिले में बकरीद का त्योहार पूरे धार्मिक उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। जिले भर के ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों ने अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी। सुबह की पहली किरण के साथ ही जामताड़ा शहर के न्यू टाउन, पाकडीह, सरखेलडीह समेत विभिन्न ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग नए-नए कपड़े पहनकर ईदगाह पहुंचे और एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान पूरे इलाके में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। पाकडीह और सरखेलडीह जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अख्तर राजा ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
उन्होंने कहा कि इस्लाम हमेशा अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। मौलाना अख्तर राजा ने कहा कि इस्लाम शांति का पैगाम देता है। हर साल की तरह इस साल भी लोगों ने आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद की नमाज अदा की है। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाई दी और समाज में सुख-शांति और तरक्की की दुआ मांगी। प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.