Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

हिमाचल प्रदेश के कई पंचायतों में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न.

Elections were conducted peacefully in many Panchayats of Himachal Pradesh.

शिमला (हिमाचल प्रदेश) :  पंचायती राज चुनाव कई जगह पर शांतिपूर्वक समापन हो गया. कई जगहों पर कुछ घटनाएं देखने को मिली. शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल के तहत चिडगांव तहसील ग्राम पंचायत खाबल में पंचायती राज चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. जिसमें पूरी पंचायत के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. जिसमें नौजवान और 70 साल से ऊपर बुजुर्गों ने भी अपने बहुमूल्य वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे. चुने गए प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर से इसके बारे में जानकारी ली गई. उन्होंने बताया कि हम अपनी पंचायत के विकास के लिए अपना योगदान पूरा देंगें. चुने गए प्रधान बंकराम, उप प्रधान सोहनलाल और वार्ड सदस्यों ने कहा कि हम सब मिलकर अपने गांव, पंचायत को सरकार की मदद से बेहतर बनायेंगे. जिसमें ग्रामीणों का सहयोग भी चाहिए एवं उनका योगदान महत्वपूर्ण हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.