बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना, इस वित्तीय वर्ष में चयनित लाभुकों को मिलेंगे 2 लाख रुपए।
धनबाद (झारखंड) : वित्तीय वर्ष 2026-27 में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के लिए नव चयनित लाभुकों को आवास निर्माण के लिए दो लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।
इस संबंध में उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बताया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के लिए इस वित्तीय वर्ष में धनबाद को 100 आवास का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर बाघमारा, बलियापुर, धनबाद, एगारकुंड, गोविंदपुर, कलियासोल, निरसा, पूर्वी टुंडी, तोपचांची व टुंडी प्रखंड में समान रूप से 10 – 10 आवासों का डिस्ट्रिब्यूशन किया है।
उन्होंने बताया कि योजना में निर्धारित लक्ष्य के वरुद्ध समय पर आवासों की स्वीकृति, किस्तों के भुगतान तथा आवास पूरा करने के क्रम में निर्धारित लक्ष्य से अधिक की प्रतीक्षा सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया है। यदि किसी भी स्वीकृत लाभुक द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है तो प्रतिक्षा सूची के वरीयता क्रमांक के दूसरे लाभुक का चयन कर आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा सकता है। इस वित्तीय वर्ष में योजना के लिए नव चयनित लाभुकों को आवास निर्माण के लिए 2 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।