Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

कांटापहाड़ी बस्ती में भू – धंसान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

Landslide in Kantapahari colony, angry villagers blocked the road.

धनबाद (झारखंड) : अंगारपथरा ओपी क्षेत्र के कांटापहाड़ी बस्ती में भू – धंसान की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को कतरास-धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला खनन होने का आरोप लगाया हैं और जिसके कारण जमीन अंदर से खोखली हो गई है। कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। भू – धंसान की घटना में एक घर के पूरी तरह ध्वस्त होने की सूचना हैं। वहीं कई घरों में दरारें हो चुकी हैं। हादसे के वक्त घर में मौजूद लोग बाहर निकल गए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई हैं।

ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और मांग किया कि समुचित पुनर्वास और सुरक्षा की व्यवस्था हो। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुटी रहीं। स्थानीय बीसीसीएल अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजने का आश्वासन दिया।

घंटों हंगामा जारी रहा और प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि अवैध खनन पर रोक नहीं लगी और पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.