Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

पार्षद का प्रयास हुआ सफल, कतरास वासियों के जल की समस्या होगी समाप्त।

Councilor's efforts were successful, the water problem of Katras residents will end.

पार्षद का प्रयास हुआ सफल, जल्द ही हर घर नल जल योजना के तहत पूरे कतरास वासियों के जल की समस्या होगी समाप्त।

धनबाद (झारखंड) : नगर निगम वार्ड 01 की पार्षद डॉ मधुमाला के सतत प्रयास के फलस्वरुप अब कतरास वासियों को जल की समस्या से पूर्णतः मुक्ति मिल जाएगी। कतरास वार्ड 01 में धनबाद नगर निगम द्वारा श्रीराम एंटरप्राइजेज की पाइप जोड़ने वाली मशीन को भेजा गया। सर्वप्रथम पार्षद डॉ मधुमाला के द्वारा मशीन का पूजन कर एवं नारियल फोड़ कर विधिवत पूजा अर्चना किया गया। श्रीराम एंटरप्राइजेज की इस मशीन के द्वारा प्रत्येक मोहल्ले के क्षतिग्रस्त पाप लाइन को दुरुस्त करने एवं जिस मोहल्ले में पाइपलाइन नहीं पहुंचा है, वहां नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य होगा। जिससे हर घर को नल जल योजना के तहत पाइप लाइन के माध्यम से जोड़कर जमुनिया जलापूर्ति योजना का लाभ प्रत्येक घर को मिल सके।
पार्षद ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव पूर्व उन्होंने पाइप लाइन के माध्यम से कतरास के प्रत्येक घर में जल पहुंचाने का जो संकल्प लिया था। उसे हर संभव पूरा करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही कतरास कि प्रत्येक घर में पाइप लाइन के माध्यम से हर घर नल जल योजना के तहत जल पहुंचने लगेगा। इस उद्घाटन कार्यक्रम में नगर निगम एवं श्री राम इंटरप्राइजेज के अधिकारी एवं कर्मियों के साथ-साथ कतरास के शैलेंद्र सिन्हा, राहुल कनौजिया, विवेक मोदक, सिकंदर चक्रवर्ती, समीर चक्रवर्ती, मनोज दत्ता सहित दर्जनों समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.