Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

होटल एवं रेस्टोरेंटों का किया गया आकस्मिक अग्नि सुरक्षा निरीक्षण।

Surprise fire safety inspections of hotels and restaurants.

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर फायर सर्विस द्वारा होटल एवं रेस्टोरेंटों का किया गया आकस्मिक अग्नि सुरक्षा निरीक्षण।

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) : पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत फायर टीम द्वारा कस्बा गुप्तकाशी, नाला, मस्ता एवं नारायणकोटी क्षेत्रों में संचालित होटलों, लॉजों, रेस्टोरेंटों एवं धर्मशालाओं का सघन अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों, विद्युत वायरिंग, आपातकालीन निकास मार्ग, एक्सटिंग्यूशर, पानी की उपलब्धता एवं अन्य अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।
​निरीक्षण के दौरान जिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा सम्बन्धी कमियां परिलक्षित हुईं, उनके संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा शीघ्र कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही होटल स्वामियों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक बचाव उपायों एवं अग्निशमन उपकरणों के संचालन के संबंध में जागरूक किया गया।
​प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि चारधाम यात्रा अवधि के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः सभी होटल संचालक निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.