Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

आरक्षी विनोद सिंह गुसाईं चुने गए “Police Personnel of the Day”

Constable Vinod Singh Gusain selected as "Police Personnel of the Day"

केदारनाथ यात्रा 2026 : श्रद्धालुओं की मदद के लिए आरक्षी विनोद सिंह गुसाईं चुने गए “Police Personnel of the Day”

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) : ​पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर की अभिनव पहल के तहत केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 20 मई 2026 को जनपद रुद्रप्रयाग में तैनात आरक्षी विनोद सिंह गुसाईं को उनके मानवीय और त्वरित कार्यों के लिए “Police Personnel of the Day” चुना गया है।
केदारनाथ ​यात्रा के पड़ाव गौरीकुण्ड पर ड्युटी के दौरान आरक्षी विनोद सिंह गुसाईं ने एक श्रद्धालु का खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन ढूंढकर पूरी ईमानदारी के साथ वापस लौटाया। इसके अतिरिक्त यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण जब आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था, तब उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए मार्ग पर फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया और उन्हें हर सम्भव आवश्यक मदद पहुंचाई गई है।
​एसपी रुद्रप्रयाग की विशेष पहल – केदारनाथ यात्रा के दौरान पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने और सेवा भावना को पुरस्कृत करने के लिए एसपी नीहारिका तोमर द्वारा इस विशेष पहल की शुरुआत की गई है। इस मुहिम के तहत कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करने वाले अब तक 45 पुलिस कार्मिक सम्मानित किए गए हैं।
​रुद्रप्रयाग पुलिस केदारनाथ यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगमता और सेवा के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.