Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के छात्रों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

Students of Global School of India performed excellently in CBSE 12th board exams.

धनबाद (झारखंड) : ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के विद्यार्थियों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के मेधावी छात्रों ने आज़ाद अंसारी 90.6% ,आमिर हफ़ीज़ 84.6% ,राइमा नाज़ 81.6% ,निखिल कुमार (कला) 81% ,तहसीन अली 80.6% ,फरहान अख्तर 77.2% ,नैना कुमारी 76.6% ,त्विषा सिंह 73.2% एवं महाम शाज़िया मल्लिक ने 71.4% अंक प्राप्त किया हैं। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. खालिद, चेयरपर्सन डॉ. निकहत परवीन, प्रधानाचार्या चाँदनी त्रिगुणायत तथा समस्त शिक्षकगण ने सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी।

निदेशक डॉ. एस. खालिद ने कहा यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। अगर सच्ची लगन से मेहनत की जाए तो जीवन में सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे छात्र आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहेंगे।

प्रधानाचार्या चाँदनी त्रिगुणायत ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.