Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ली नव प्रशिक्षित आरक्षियों की पारण परेड की सलामी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ली नव प्रशिक्षित आरक्षियों की पारण परेड की सलामी। आपको बता दे की मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची के डोरंडा स्थित जैप -1 मैदान में आयोजित दीक्षांत पारण परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह के दौरान उन्होंने नव प्रशिक्षित आरक्षियों की पारण परेड की सलामी ली और प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले जवानों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
1. शानदार मार्च पास्ट एवं कदमताल
2. 336 आरक्षी और 4 डीएसपी शामिल ।
3. अनुशासन ,सेवा और संविधान की शपथ ।
4. महिला भागीदारी पर विशेष खुशी ।
5. झारखंड पुलिस नए संकल्प एवं नई ताकत के साथ।
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल कानून व्यवस्था के रीढ़ है और पुलिस बल का कार्य जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नव प्रशिक्षित जवानों से ईमानदारी ,निष्ठा ,अनुशासन और संवेदनशीलता के के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया और साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार अपने पुलिस बल जवानों तथा उनके परिवारों के कल्याण ,सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, हम पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए आधुनिक एवं सर्व सुविधा युक्त आवासीय विद्यालय स्थापित करने तथा पुलिस परिवारों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास की दिशा में कार्य कर रहे हैं हमारा उद्देश्य है कि राज्य पुलिस कर्मियों को सम्मान के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं मिले। निश्चित रूप से एक-एक करके हम अपनी मंजिलों तक पहुंचे इसके लिए आपका भी और सरकार का भी प्रयास हो । आप सभी जवानों को बेहतरीन पारण परेड के लिए शुभकामनाएं। इस दौरान मुख् निर्वहन करने का आह्वान किया है और साथ ही उन्होंने कहा है कि सरकार अपने पुलिस बल जवानो तथा उनके परिवारों के कल्याण सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है हम पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए आधुनिक एवं सर्व सुविधा युक्त आवासीय विद्यालय स्थापित करने तथा पुलिस परिवारों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाओं के विकाश की दिशा में कार्य कर रहे है हमारा उद्देश्य है की राज्य पुलिस कर्मियों के सम्मान के साथ साथ बेहत्तर सुविधाएं मिले निश्चित रूप से एक एक करके हम अपनी मंजिलो तक पहुँचे इसके लिए आपका भी और सरकार का भी प्रयास हो आप सभी जवानों को बेहत्तरीन पारण परेड के लिए शुभ कामनाएं इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन उनके साथ झारखंड के पुलिस विभाग के डी जी पी तदाशा मिश्रा ,वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशिक्षक, जवानों के परिजन तथा अन्य गणमान्य लोग भी वहां उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tags:-

Related News

Get top stories in your inbox daily.