Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

नव प्रशिक्षित आरक्षियों की पारण परेड की सलामी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ली नव प्रशिक्षित आरक्षियों की पारण परेड की सलामी। आपको मालूम हो की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को रांची के डोरंडा स्थित जैप -1 मैदान में आयोजित दीक्षांत पारण परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह के दौरान उन्होंने नव प्रशिक्षित आरक्षियों की पारण परेड से सलामी ली और प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले जवानों को शुभकामनाएं एवं प्रोत्साहन दिया इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल कानून व्यवस्था हड्डी के रीढ़ है और पुलिस बल का कार्य जनता की सुरक्षा एवं सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नव प्रशिक्षित जवानों से ईमानदारी ,निष्ठा ,अनुशासन और संवेदनशीलता के के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया और साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार अपने पुलिस बल जवानों तथा उनके परिवारों के कल्याण ,सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध  है साथ साथ कार्य भी कर रही है, हम पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए आधुनिक एवं सर्व सुविधा युक्त आवासीय विद्यालय स्थापित करने तथा पुलिस परिवारों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास की दिशा में कार्य कर रहे हैं हमारा उद्देश्य है कि राज्य पुलिस कर्मियों को सम्मान के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं मिले। निश्चित रूप से एक-एक करके हम अपनी मंजिलों तक पहुंच रहे है इसके लिए हम सबका साथ और सबका प्रयास होना चाहिए। आप सभी जवानों को बेहतरीन पारण परेड के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.