कोच में एसी और लाइट नहीं चलने पर यात्रियों ने किया हंगामा ।
झारखंड संपर्क क्रांति की एक कोच में एसी और लाइट नहीं चलने से परेशान यात्रियों ने रोक दी ट्रेन । आपको बता दें कि झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जो हटिया से चलकर आनंद विहार को जाती है , रात्रि करीब 11:35 बजे जब रांची पहुंचती है और सभी यात्री अपने आरक्षित सीट पर जाते हैं । करीब 20 मिनट तक ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन पर रुकी रहती है और फिर अपने निर्धारित समय रात्रि करीब 11:55 बजे रवाना होने के लिए संकेत करती है । करीब 20 मिनट बाद भी लाइट और एसी चालू नहीं हुआ तो यात्रियों ने रेलवे स्टाफ से लाइट और एसी चालू करने को कहा लेकिन चालू नहीं हुआ , तभी पायलट ने सिग्नल देकर गाड़ी स्टार्ट कर दी लेकिन फिर वही हुआ जो नहीं होना चाहिए था परेशान यात्रियों ने गाड़ी में लगे इमरजेंसी अलार्म को दबाया और गाड़ी रुक गई, यात्रियों कहना था कि बिना एसी और लाइट के हम लोग कैसे सफर कर सकते हैं , गाड़ी में बच्चे, महिलाएं ,बुजुर्ग एवं पुरुष सभी वर्ग के लोग हैं और ज्यादा समय तक बिना ऐसी और लाइट के नहीं रह सकते क्योंकि अंदर बहुत घुटन हो रहा है इसीलिए ,जब तक कोच की लाइट नहीं आती और ऐसी चालू नहीं होता तब तक रेल आगे नहीं बढ़ेगी , और जब तक मेंटेनेंस का कार्य पूरा नहीं हुआ तब तक गाड़ी रांची रेलवे स्टेशन से टच से मत नहीं हुई। यात्रियों को कहना था कि जब ट्रेन अपने गंतव्य स्थान से रवाना होती है उससे पहले उसमें बिजली , पानी इत्यादि की चेकिंग की जाती है और उसके बाद ही गाड़ी छोड़ी जाती है फिर ऐसी लापरवाही कैसे हो गई। स्टेशन मास्टर ने समझते हुए कहा की कभी-कभी ऐसी टेक्निकल प्रॉब्लम में हो जाते हैं इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं और मेंटेनेंस के लिए टेक्नीशियन मौजूद है और अपना कार्य कर रहे हैं और जल्द ही आपको सहायता मिलेगी। करीब 50 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद कोच में लाइट और एसी चला तब जाकर हंगामा शान्त हुआ।