धनबाद (झारखंड) : टिकिया मोहल्ला पुराना बाजार धनबाद निवासी राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड (झारखण्ड सरकार) के सदस्य मो. हारून रशीद ने दिव्यांगजनों के समस्या को सुनने और उसके समाधान हेतु जनहित में अपना संपर्क नंबर +91 94709 79097 जारी किया हैं। मो. हारून रशीद ने बताया कि अब महीने में एक बार जन सुनवाई भी करेंगे और ज़रूरत पड़ी तो दिव्यांगजन के घर पहुँच कर समस्याओं के समाधान हेतु ज़रूरी कदम उठाएंगे।