बोकारो (झारखंड) : पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो खोरठा के प्रख्यात लेखक स्व. सुकुमार के श्राद्धकर्म के अवसर पर उनके पैतृक गांव भेंड़रा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने स्व. सुकुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और कहा कि वे खोरठा भाषा और साहित्य के सशक्त स्तंभ थे। उनका योगदान समाज और साहित्य जगत के लिए अविस्मरणीय है, जिसे सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।