Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

पुलिस ने किया रायफल लूटकांड का खुलासा

Police exposed rifle robbery

धनबाद (झारखंड) : मधुबन थाना क्षेत्र स्थित BCCL की खरखरी कोलियरी अंतर्गत हिलटॉप परियोजना में सुरक्षा गार्ड से रायफल लूट की घटना का पुलिस ने महज तीन घंटे में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि यह लूट पैसों के लेन–देन को लेकर रची गई सुनियोजित साजिश थी। पुलिस ने सलानपुर बस्ती निवासी सुरक्षा गार्ड अनिल यादव और आकाशकिनारी निवासी वाहन चालक सचिन गोप को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया। पूछताछ के बाद केलूडीह निवासी मुकेश राम और अंगद सिंह को छोड़ दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर बावनडीहा जंगल से लूटी गई रायफल और दो गोलियां बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार अनिल यादव और मुकेश राम के बीच पांच हजार रुपये बकाया को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में अनिल यादव ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट और रायफल लूट की योजना बनाई। चालक के बयान में विरोधाभास मिलने पर पुलिस को संदेह हुआ और सख्ती से पूछताछ में पूरी साजिश उजागर हो गई। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.