Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

ऊंचे बिल्डिंग, अस्पताल, मॉल में की जाएगी फायर सेफ्टी ऑडिट

Fire safety audit will be done in tall buildings, hospitals, malls

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार आदित्य रंजन ने धनबाद जिले के सभी ऊंचे भवन, अस्पताल, मॉल तथा अन्य असुरक्षित स्थलों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि विगत दिनों देश के विभिन्न स्थालों पर अग्नि से संबंधित दुर्घटना की सूचना विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से धनबाद जिले में ऊंचे भवन, अस्पताल, मॉल एवं अन्य असुरक्षित स्थलों का फायर सेफ्टी ऑडिट करना आवश्यक है। ताकि किसी भी प्रकार की संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

फायर सेफ्टी ऑडिट के लिए नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन तथा जिला अग्नि शमन पदाधिकारी को निर्देशित किया है।

फायर सेफ्टी ऑडिट के माध्यम से संभावित भवन के अग्नि खतरों की पहचान, अग्नि सुरक्षा संबंधी उपायों, भवन की अग्निशमन प्रणालियों की प्रभावशीलता एवं परिसर की समग्र अग्नि सुरक्षा को बढ़ाने के लिए सुझावों का आकलन किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.