Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

डीसीए चैंपियन जूनियर लीग के खिलाड़ियों को मिला ड्रेस, 5 जून से शुरू होगा टी-20 टूर्नामेंट

DCA Champion Junior League players get dresses, T20 tournament will start from June 5

धनबाद (झारखंड) : इमैजिका डायग्नोस्टिक डीसीए चैंपियन (जूनियर) लीग के लिए चयनित टीमों के खिलाड़ियों के बीच बुधवार को ड्रेस का वितरण किया गया। इस अवसर पर धनबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लीग में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को आधिकारिक जर्सी एवं क्रिकेट किट प्रदान की गई।
डीसीए महासचिव बिनय सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि इमैजिका डायग्नोस्टिक के सहयोग से आयोजित इस जूनियर टी-20 क्रिकेट लीग का शुभारंभ 5 जून से होगा। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले टाटा डिगवाडीह मैदान में खेले जाएंगे। लीग में चयनित टीमों के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिससे उन्हें भविष्य में जिला एवं राज्य स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। खिलाड़ियों ने नई जर्सी प्राप्त करने के बाद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। डीसीए पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता निखारने का मंच प्रदान करती हैं तथा जिले में क्रिकेट के विकास को नई दिशा देती हैं।
उन्होंने बताया कि लीग के सभी मैच टी-20 प्रारूप में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। आयोजन समिति ने टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
इस मौके पर डीसीए के पदाधिकारी, कोच, टीम प्रबंधक, खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित थे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
जेएससीए जिला प्रतिनिधि उत्तम बिस्वास, सीनियर उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रविजित सिंह डांग, उपाध्यक्ष जावेद खान, मैनेजिंग कमेटी सदस्य द्वारिका तिवारी, संजीव राणा, रत्नेश सिंह, जितेंद्र सिंह, मैच के ऑब्जर्वर असित सहाय, कोच रितम डे, किशनू चक्रवती, मिथलेश कुमार, इफ्तेखार अंपायर नीरज पाठक और साकिब उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.