Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

सीनियर डीएमई से ईसीआरकेयू प्रतिनिधियों ने मुलाकात की

ECRKU representatives met Senior DME

शेड कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं का समाधान होगा – मो. ज़्याऊद्दीन

धनबाद (झारखंड) : बुधवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमिटी मेम्बर मो. ज़्याऊद्दीन तथा एआईआरएफ जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा ने सीनियर डीएमई डीजल शेड पतरातु से उनके चेम्बर में मुलाकात की। इस मौके पर ईसीआरकेयू पतरातु टू के सचिव अजीत कुमार तथा अन्य सक्रिय सदस्य शामिल रहे। मुलाकात के अवसर पर प्रतिनिधियों ने सीनियर डीएमई का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस मुलाकात में मो. ज़्याऊद्दीन ने डीजल शेड कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। रेलवे अस्पताल पतरातु में एक महिला डॉक्टर की पदस्थापना करने, मुख्य सड़क तथा कालोनी की सड़कों के अगल बगल में उगी झाड़ियों की कटिंग करवाने, स्टीम कालोनी से डीजल शेड पतरातु तक जर्जर सड़क को ठीक करने, नये निर्मित रेल आवासों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था करने, डीजल शेड में कर्मचारियों के लिए साईकिल सह बाईक पार्किंग स्थल बनवाने, विभिन्न कैटेगरी के कर्मचारियों को पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सीनियर डीएमई डीजल शेड पतरातु ने बताया कि प्रशासन रेलकर्मियों के हितों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ईसीआरकेयू द्वारा रखे गए मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
मौके पर ओंकार चौधरी , मनोज श्रीवास्तव, शंकर दयाल दास , शैलेश कुमार रॉय, अभिषेक कुमार , सतीश कुमार, मोहम्मद इस्लाम, सलामुद्दीन , उमेश, बाबू लाल, बैजनाथ महतो , एन गोप, राजेश गुप्ता, उत्तम कुमार, बीके मंडल, कुणाल कुमार गुप्ता, जाकिर हुसैन, तपन बाउरी , राकेश कुमार, नितेश कुमार एवं अन्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.