Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

SDM did surprise inspection of polling stations

अनमैप्ड मतदाता का बूथ में उपस्थित रहकर मैपिंग करने का निर्देश

धनबाद (झारखंड) : ईआरओ धनबाद विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे द्वारा अनमैप्ड मतदाता के मैपिंग कार्य का मतदान केंद्र संख्या 156, 157, 158, 166 एवं 167 का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपरोक्त बूथों के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को सभी आवश्यक निर्देश दिया।

साथ ही अधिक से अधिक मैपिंग बूथ में उपस्थित होकर करने हेतु निर्देश दिया। डेमोग्राफिक समान इंट्री का डेटा बीएलओ एप में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा फॉर्म 6, 7 एवं 8 का प्रतिदिन फिल्ड वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपरोक्त बूथ के बीएलओ पर्यवेक्षक दिनेश कुमार, सहायक शिक्षक, बीएलओ अंजू, देवी, कुमारी लता, रिंकू कुमारी एवं अनिता देवी तथा निर्वाचन प्रभारी सादिक आलम एवं बिनोद कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.