Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

धनबाद डीआरएम ने किया अंडरपास पुल का निरीक्षण

Dhanbad DRM inspected underpass bridge

धनबाद डीआरएम ने किया अंडरपास पुल का निरीक्षण, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

धनबाद (झारखंड) : सोमवार को धनबाद डीआरएम अखिलेश मिश्रा बड़की बौआ रेलवे अंडरपास पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। चूंकि, ग्रामीण अंडरपास पुल की समस्या एवं आवागमन में असुविधा को लेकर लगातार मांग करते रहें हैं। जिसको संज्ञान में लेते हुए धनबाद डीआरएम ने मामले का जायजा लिया एवं ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने विशेष कर रेलवे फाटक 4/A/E/2 को अंडरपास पुल निर्माण पूर्ण होने तक खोलने की मांग की एवं टू लेन अंडरपास अथवा फूट ओवरब्रिज की बात को रखा। ग्रामीण अंडरपास पुल में जलजमाव और अन्य समस्याओं पर स्थाई समाधान चाहते हैं। जबकि, धनबाद डीआरएम का कहना हैं कि सभी समस्याओं को सुनते हुए विचार किया जायेगा और यथासंभव हल निकाला जायेगा।

Dhanbad DRM inspected underpass bridge

ग्रामीणों ने धनबाद डीआरएम को ज्ञापन भी सौंपा एवं स्थाई समाधान को लेकर पहल करने का निवेदन किया। इस दौरान अन्य रेल पदाधिकारी भी साथ में मौजूद रहें। वहीं, पंचायत के मुखिया भीम लाल रजक, पंचायत समिति सदस्य शंकर रजक एवं ग्रामीणों में दयानंद महतो, संतोष रवानी, दीपक कुमार महतो, सरवर आलम, देवनारायण महतो, संतोष कुम्हार, रवि राज प्रसाद, नरेश रजक, शिव कुमार महतो व अन्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.