Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

हाड़ी जाति विकास मंच ने समाज के 156 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Hadi Jati Vikas Manch honored 156 students of the society

धनबाद (झारखंड) : बीसीसीएल कम्युनिटी हॉल, कोयला नगर में “प्रतिभा सम्मान समारोह-2026” का आयोजन हुआ। जिसमें वर्ष 2026 की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के 156 छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर हाड़ी जाति विकास मंच द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि BCCL निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैया रहें। जिन्होंने बच्चों को अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा ही समाज के उत्थान की असली कुंजी है। हाड़ी समाज के बच्चे जिस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, वह सराहनीय है। हम समाज के हर अच्छे प्रयास में साथ खड़े हैं।”

हाड़ी जाति विकास मंच के धनबाद जिला अध्यक्ष डब्लू हाड़ी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में हाड़ी जाति विकास मंच, झारखंड के अनूप लाल हाड़ी, प्रदेश महासचिव राजू प्रसाद हाड़ी, प्रदेश महिला अध्यक्षा आशा देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष बंटी कुमार हाड़ी, प्रदेश संगठन सचिव कालो हाड़ी, प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य मन्नू प्रसाद हाड़ी एवं खरनी पंचायत के मुखिया मनोज हाड़ी, बोकारो जिला अध्यक्ष विजय हाड़ी उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष डब्लू हाड़ी ने कहा कि “हमारा उद्देश्य समाज में शिक्षा का माहौल बनाना है। जब बच्चे सम्मानित होते हैं तो पूरे मोहल्ले में पढ़ाई का माहौल बनता है। आगे भी हमारा मंच गरीब बच्चों को किताब, कोचिंग और छात्रवृत्ति के लिए मदद करता रहेगा।”

जिला सचिव बच्चन हाड़ी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं मीडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “आज बच्चे सम्मानित हुए हैं। हमारा लक्ष्य है कि अगले साल ये संख्या 200 पार करे।” कार्यक्रम के संयोजक सह जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष हाड़ी में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की।

कार्यक्रम में प्रदेश सलाहकार संजय कुमार हरि, प्रदेश युवा सचिव प्रकाश हाड़ी, धनबाद प्रखंड प्रखंड अध्यक्ष भोला हाड़ी, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष राजेश हाड़ी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप हरि प्रकाश हाड़ी, संजय हरि, बब्लू हाड़ी, कार्यालय सचिव दिनदयाल हाड़ी, उप कोषाध्यक्ष सोनू हरि, सह सचिव लखन हाड़ी, राहुल हाड़ी, मोहन हाड़ी, विनोद हाड़ी, अजय हरि, अनील हाड़ी, प्रभाकर हरि, बैजनाथ हाड़ी, रामचंद्र हाड़ी, जितेंद्र हरि एवं प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा आशा देवी के आलावें सैकड़ों की संख्या में समाज के प्रमुख व गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.