Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग में धनबाद के 8 खिलाड़ियों का चयन

8 players from Dhanbad selected in Jharkhand T-20 Cricket League

झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग में धनबाद के 8 खिलाड़ियों का चयन, डीसीए में खुशी की लहर

धनबाद (झारखंड) : जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जिसका प्रमाण झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग का ऑक्शन हैं। जिसमें धनबाद के आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं। वे विभिन्न टीमों के लिए खेलेंगे। इस उपलब्धि से जिले के क्रिकेट जगत में हर्ष का माहौल है। यह धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) की एक और बड़ी उपलब्धि है।

चयनित खिलाड़ियों में कुनैन कुरैशी, श्रेष्ठ, राहुल प्रसाद, अनुराग सिंह सेंगर, प्रतीक रंजन, सिद्धार्थ सिन्हा, युवराज सिंह तथा आर्यमन लाला शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखते हुए विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों ने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

Jharkhand T20 League 2026

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार और सचिव विनय कुमार सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह धनबाद क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है। खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और लगातार बेहतर प्रदर्शन का ही परिणाम है कि उन्हें राज्य की प्रतिष्ठित टी-20 लीग में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।

अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन हमेशा से खिलाड़ियों को बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहा है। वहीं सचिव विनय कुमार सिंह ने उम्मीद जताई कि चयनित खिलाड़ी लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

डीसीए के उत्तम विश्वास, साधवेंद्र सिंह, ललित जगनानी, जावेद खान, संजीव झा, रविजीत सिंह डांग, मनोज सिंह, सुनील सिंह, राजन सिन्हा, रियाज खान, संजीव राणा, अभिजीत घोष, बी.एच खान, सुनील कुमार, संतनु चौधरी, सुधीर कुमार पाण्डेय, प्रमोद सिंह, बब्लू पाण्डेय, बब्लू उपाध्याय, द्वारिका तिवारी एवं अन्य सदस्यों व क्रिकेट प्रेमियों ने भी सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खिलाड़ियों के चयन से पूरे संगठन में खुशी की लहर है और इसे धनबाद क्रिकेट के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उम्मीद हैं आने वाले दिनों में ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से न केवल धनबाद बल्कि पूरे झारखंड प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.