Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

वित्त मंत्री ने की राजस्व संग्रह की समीक्षा

Finance Minister reviewed revenue collection

धनबाद (झारखंड) : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वाणिज्य कर भवन के सभा कक्ष में वाणिज्य कर विभाग के धनबाद प्रमंडल अंतर्गत कार्यालयों तथा जिला योजना पदाधिकारी धनबाद व बोकारो के कार्यों की समीक्षा की।

इस क्रम में उन्होंने विभागवार लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त राजस्व, लंबित व निष्पादित मामले सहित अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा पूरी करने के बाद मंत्री ने कहा कि सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत राजस्व संग्रह करें। उन्होंने कहा कि विभाग को वाहन, कंप्यूटर सहित जो भी संसाधन की आवश्यकता होगी उसे अविलंब उपलब्ध कराया जाएगा।

पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हर अधिकारी विभाग का एक महत्वपूर्ण अंग है। वे अपनी मेहनत से और अधिक राजस्व संग्रह कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

समीक्षा बैठक से पूर्व मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

समीक्षा बैठक में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, रांची अपर आयुक्त दिलीप कुमार मंडल, धनबाद अपर आयुक्त जीव नारायण मंडल, अपर आयुक्त (अपील) धनबाद प्रमंडल कंचन वरवा, राज्य कर सहायक आयुक्त (नागरीय अंचल) धनबाद ध्रुव नारायण राय, प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.