Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा फोटो खिंचवा नेतागिरी छोड़ें धनबाद सांसद।

Former minister Jaleshwar Mahato said, Dhanbad MP should stop posing for photos and solve the real problems.

पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा फोटो खिंचवा नेतागिरी छोड़ें धनबाद सांसद, वास्तविक समस्याओं का समाधान करें।

धनबाद (झारखंड) : वर्चस्व और आपसी रंजिश की लड़ाई की चर्चा बांसजोड़ा गोलीकांड को लेकर पहले हो रही थी। लेकिन, अब यह राजनीतिक रूप लेता जा रहा हैं। एक दूसरे के विरोधी जनप्रतिनिधि इस मामले को लेकर एक दूसरे पर तीखा प्रहार भी कर रहें हैं। मामले पर धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो पर तंज कसते हुए बयानबाजी की थी। जिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लोयाबाद में प्रेस वार्ता कर पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने सांसद ढुलू महतो पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि फोटो खिंचवाने वाली नेतागिरी छोड़कर क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।

जलेश्वर महतो ने आरोप लगाया कि धनबाद सांसद सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर जनता आज भी कोयला चोरी, अव्यवस्था और असुरक्षा जैसी समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि गंभीर घटनाओं के बाद फोटो खिंचवाना समाधान नहीं है, बल्कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बहाल करना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार आपकी है। आपके पास CISF है। फिर भी कोयला चोरी रुक नहीं रही तो यह दुर्भाग्य है। इन सभी चीजों का भी जांच होनी चाहिए।

जलेश्वर महतो ने यह भी कहा कि ढुलू महतो को अपने गृहक्षेत्र चिटाही, बहियारडीह और जोगीड़ीह में चल रही लंबे समय से कोयला चोरी की भी जांच करवानी चाहिए। उन्होंने धनबाद सांसद को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है, तो अपनी संपत्ति की जांच करवा ले और मेरी भी। साथ में कौन से जगह में कितना मामला दर्ज है, उसकी भी जांच करवा लें।

उन्होंने एक बार फिर ढुलू महतो की संपत्ति की जांच और उनकी आयकर रिटर्न (ITR) सार्वजनिक करने की मांग दोहराई, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.