Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

बकरीद को लेकर नाला पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दिया शांति का संदेश।

Nala police took out flag march on Bakrid, gave message of peace.

जामताड़ा (झारखण्ड) : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर बुधवार को पुलिस प्रशासन की ओर से नाला मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाला गया गया। फ्लैग मार्च नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया। फ्लैग मार्च नाला थाना से निकालकर मछली पट्टी होते हुए मुकुंडी मोड़ तक गया। उसके बाद फिर गोपालपुर होते हुए बजरंगबली चौक से पुनः थाना में जाकर फ्लैग मार्च समाप्त किया।

इस दौरान थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने कहा कि बकरीद पर्व में आपसी सौहार्द्र बनाने के लिए सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आम लोगों के सहयोग की भी आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि बकरीद को लेकर सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। किसी प्रकार का भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों एवं आसपास के इलाकों का भ्रमण कर लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च में एसआई हेमकांत ठाकुर, बिरसू भगत, सरोज मंडल, सोहागिनी सोरेन, एएसआई निताई दास, एएसआई चंदन कुमार सिंह के अलावे पुलिस बल एवं होमगार्ड के जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.