Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों ने किया बेलगड़िया का दौरा।

Scientists of Indian Council of Agricultural Research visited Belgaria.

धनबाद (झारखंड) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, रांची के विभागाध्यक्ष एवं प्रधान वैज्ञानिक (बागवानी) डॉ. अवानी कुमार और प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार झा ने कृषि विज्ञान केन्द्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार के साथ बेलगड़िया टाउनशिप, रुर्बन पार्क, पलानी मशरूम यूनिट का दौरा किया।

इस दौरे में जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जेएसएलपीएस के डीपीएम सुदिप्ता बनर्जी, डीएमएफटी के अमर कुमार श्रीवास्तव तथा जेआरडीए के अन्य अधिकारी शामिल थे।

पदाधिकारियों ने बेलगड़िया के स्वयं सहायता समूह और पलानी क्लस्टर बलियापुर के स्वयं सहायता समूह के साथ विभिन्न योजनाओं पर विस्तार पूर्वक बातचीत की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह को मशरूम की खेती से आजीविका को बढ़ावा देने, तकनीकी सहायता प्रदान करने सहित कई अन्य बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.